BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 12:08 pm
KHABAR : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर, कमिश्नर-कलेक्टर ने भी करवाई अपनी जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर बुधवार को जांच, परामर्श एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह दिवस "Measure Your Blood Pressure Accurately, Control it, Live Longer" की थीम पर मनाया गया । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय सहित 50 से अधिक स्थानों पर विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए। भोपाल संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया और कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने स्वयं का बीपी परीक्षण करवाकर लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।

स्वास्थ्य संस्थाओं में उच्च रक्तचाप के लक्षणों की पहचान, बचाव एवं उपचार हेतु परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया । साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। एनएचएम सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में 450 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित शिविरों के माध्यम से 4800 लोगों की ब्लड प्रेशर की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। हेल्थ एंड वैलनेस में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने हेतु दैनिक क्रियाकलापों, भोजन, व्यायाम, तनाव प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप की बीमारी युवाओं में भी देखने को मिल रही है। इसका प्रमुख कारण अनियमित जीवनशैली, शारीरिक श्रम का अभाव, तनाव सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, शराब का उपयोग करना है । उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा , उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों में ह्रदय रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आहार एवं जीवन शैली को नियमित करने के साथ ही नियमित रूप से ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच करवाना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। उच्च रक्तचाप के उपचार हेतु शासन द्वारा सभी दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध हैं । यह दवाइयां जिला चिकित्सालय से लेकर हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दी जाती है। असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में ब्लड प्रेशर व मधुमेह की निशुल्क जांच की जाती है। हृदय रोग संबंधी बीमारियां युवा वर्ग में भी दृष्टिगत हो रही है, इसलिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी रक्तचाप की नियमित रूप से जांच करवाना जरूरी है।

भोपाल जिले में संचालित आईएचसीआई कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE