रतलाम। जिले की जनपद पंचायत जावरा 68 ग्राम पंचायतों में विगत 5 वर्षों में 428 कपिलधारा कूप का निर्माण किया गया है। कपिलधारा कूप निर्माण पर 888 लाख 56 हजार रुपये राशि शासन द्वारा वहन की गई है। इनके निर्माण से 2 लाख 38 हजार 678 मानव दिवस रोजगार भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने बताया कि कपिलधारा कूप उपयोजना में 1 एकड़ से ढाई एकड़ असिंचित भूमि वाले किसान पात्र होते हैं। कपिलधारा योजना का लाभ 3 किसानों के समूह को आपसी सहमति से प्रदान किया जाता है। कपिलधारा कूप निर्माण का लाभ मिलने से क्षेत्र के किसान अब साल भर में कम से कम 2 फसल ले रहे हैं। पहले पानी नहीं होता था इसलिए मात्र एक फसल दे पाते थे, अब सिंचित रकबा में वृद्धि हो गई है। कपिलधारा कूप के माध्यम से पानी उपलब्ध होने के कारण किसान मिश्रित खेती भी कर रहे हैं। उद्यानिकी फसलें लगाकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।