नीमच। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच भी तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। विगत तीन दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। नीमच में भी मंगलवार शाम को झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद एक बार फिर जिले में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रदेश में 20 मई तक एक्टिव रहेगा। इस अवधि में कई जिलों में तेज तो कई जिलों में बूंदाबांदी होगी। आज गुरूवार को प्रदेश के भोपाल, सागर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत 11 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसका असर नीमच, मंदसौर व राजस्थान के समीपस्थ जिले चित्तौड़गढ़ में भी दिखाई देगा। इन जिलों में कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं बादल छाएंगे। इसके बाद 23 मई को एक और नया सिस्टम एक्टिव होगा। यानी, नौतपा की शुरुआत बारिश-आंधी के साथ ही होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।