शाजापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां प्राचार्य ऊषा सिंह सागर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय शाजापुर एवं मध्यप्रदेश में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2023-24 की रिक्त सीटों के लिए कक्षा 11वी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने शुरू हो गये हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 31 मई 2023 है। उक्त कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा की तारीख 22 जुलाई 2023 निर्धारित है। इच्छुक आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइड www.navodaya.gov.in पर लॉगइन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी आवेदन फार्म में हुई गलती को 01 एवं 02 जून 2023 को ऑनलाईन के माध्यम से सुधार सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।