देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर डॉ. मयंक खोडे, डॉ प्रियंका सकरगाय का एक-एक माह वेतन का काटने के निर्देश एवं स्टोर कीपर अशोक कामदार का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कलेक्टर गुप्ता ने चौबाराधीरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।