राजगढ़। जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैष्य द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालयों जीरापुर में कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज के प्राध्यापकों के साथ लर्निंग लायसेंस केम्प का आयोजन किया गया। आयोजित केम्प में परिवहन विभाग के कर्मचारी छोटेलाल जाटव एवं कम्प्यूटर शाखा प्रभारी नितिन वर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
कॉलेज में सारथी पोर्टल पर ऑनलाईन 75 लर्निंग लाईसेंस बनाकर छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए। साथ ही 13 ड्राईविंग लाईसेंसो का नवीनीकरण और 04 वाहनों के पंजीयन रिन्यवल भी किया गया। इसी प्रकार शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोच महाविद्यालय ब्यावरा में 19 मई, 2023 को अगला केम्प आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन एवं छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि वहां केम्प का लाभ उठाकर ज्यादा से ज्यादा लाईसेंस बनाए।