आगर मालवा। विकासखण्ड आगर के ग्राम राजाखेडी कुमार (पायरी) में पेयजल समस्या की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा मंगलवार को गांव का सरपंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया है। ग्राम राजाखेडी कुमार (बसाहट पायरी में) वर्तमान में लगभग 50 परिवार निवासरत है। बसाहट ऊंची जगह पर है। जहां पर दो नग सिंगलफेस मोटर पम्प स्थापित है, जो लगभग 35-40 मिनट तक रूक-रूक कर चलते है एवं ग्राम में 06 निजी कूप भी है जिससे ग्रामवासी पेयजल प्राप्त कर रहे है। ग्रामवासियों की मांग के आधार पर एवं सहमति से स्थल चयन कर 16 मई, रात्रि को ग्राम में नलकूप खनन कार्य प्रारंभ किया गया है। पर्याप्त जल आवक क्षमता होने पर हैण्डपम्प/मोटर पम्प स्थापित कर दिया जायेगा। ग्राम निरीक्षण दौरान पाया गया कि बसाहट की उपरी स्थल पर निस्तारी तालाब है जिसमें पर्याप्त पानी है। पशुओं हेतु पर्याप्त है, साथ ही जल स्त्रोत कुआ एवं नलकूप रिचार्ज हो रहे है। ग्रामवासियों की मांग के आधार पर विभाग द्वारा समस्या का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट का निराकरण करने के लिये विभाग संवेदनशील है और ग्राम पंचायतों से समन्वय कर समस्या का निराकरण निरंतर विभाग द्वारा किया जा रहा है। पेयजल समस्या के निराकरण हेतु सूचना जिला कंट्रोल के फोन नम्बर 07362-259980 एवं कार्यपालन यंत्री का मोबाइल नम्बर 9425832205 एवं सहायक यंत्री का मोबाइल नम्बर 9826485570 पर साथ ही विजय चावडा उपयंत्री आगर-बडोद मोबाइल नम्बर 9977006767 एवं केसी अहीरवार, उपयंत्री सुसनेर/नलखेडा मोबाइल नम्बर 7000076718 पर सम्पर्क किया जावे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।