नीमच। पुलिस विभाग से जुड़ी हुई सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों के निराकरण हेतु आज जिला पुलिस कार्यालय नीमच पर निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले भर से उन शिकायतकर्ताओं को बुलाया गया, जिन्होंने लेवल थ्री, टू, वन पर सीएम हेल्पलाइन पर अपनी समस्या संबंधित शिकायतें की थी। एडिशनल एसपी सुंदरसिंह कनेश, डीएसपी विमलेश उईके ने सीएम हेल्पलाइन पर जिले के आवेदकों की लंबित शिकायतों पर सुनवाई की। एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश ने जिस स्तर पर कार्रवाई कि जाना थी उन्हें निर्देश देकर शिकायतों का समाधान कर उसे समाप्त कराया।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान हेतु थाना अनुविभागीय और जिला स्तर पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज एसपी कार्यालय नीमच पर करीब 25 शिकायतकर्ताओं की समस्या के समाधान हेतु उन्हें बुलाकर चर्चा की गई। 11 शिकायतों का त्वरित निदान किया गया और शेष शिकायतों के लिए जांच के आदेश दिए गए।