आगर मालवा। भारत स्काउट एवं गाइड के बैनर तले जल भवन का शुभारंभ झंडा चौक आगर पर किया गया। जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष करण सिंह यादव, जिला मुख्य आयुक्त सत्यनारायण शर्मा द्वारा किया गया, जो गर्मी में राहगीरों को अमृत स्वरूप शीतल जल प्रदान करेगा। इस अवसर पर जिला संगठक आयुक्त अनुभूति सिंह गाइड, जिला संगठक आयुक्त कालूराम सिंह वर्मा,स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा, स्काउटर कैलाश पंवार तथा गाइड कैप्टन अंगुरबाला खमोरा द्वारा जल सेवा प्रदान की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।