नीमच। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के 10 मई से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत नीमच जिले रेवली देवली यह पंचायत में बुधवार शाम तक आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।
31 मई तक चलने वाले इस अभियान में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों से 15 विभागों की चिन्हित 68 सेवाओं से संबंधित प्राप्त हो रहे आवेदनों तथा अभियान के पूर्व दर्ज हुए आवेदनों का निराकरण भी किया गया। अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों की एवं उनके निराकरण की प्रतिदिन पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। रेवली देवली ग्राम पंचायत पर किशोरी बालिका का हिमोग्लोबिन चेकअप कैंप भी इस अवसर पर रखा गया तथा बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं ने अपनी हिमोग्लोबिन की जांच करवाई।
कैंप के दौरान सरपंच प्रतिनिधि तुलसीराम भील, सचिव राजेश पाटीदार, पटवारी कन्हैया लाल जाट, सह सचिव, पंचायत सदस्य मोहन नागदा, कोटवार बाबूलाल नायक जनसेवा मित्र पंकज राठौर, शुभम सेन सहित कई आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के उद्देश्य-
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहेगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनको मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।