खरगोन। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत गोगांवा जनपद के ग्राम कुम्हारखेड़ा में बुधवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजनाओं से वंचित हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किए तथा लोगों की समस्या सुनी गई। शिविर में 47 जाति प्रमाण व एक विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं 2 विवाह पंजीयन के तथा जन्म प्रणाम के 47 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर में पेसा एक्ट जिला समन्वयक श्री मनीष डुडवे, शिविर प्रभारी ब्लॉक समन्वयक कैलाश पटेल, नोडल अधिकारी श्री गोरेलाल सोलंकी, ग्राम पंचायत सचिव रजनी मंडलोई, सरपंच, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मोबिलाइजर उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।