खरगोन। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद् खरगोन में मुख्य नगर पालिका आधिकारी प्रियंका पटेल द्वारा नपा टीम को निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट को तत्काल हटाने के आदेश दिए और मुहिम चलाई गई। 15 मई को स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते द्वारा आपनी टीम के साथ समस्त नगर में सीएण्डडी वेस्ट हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर में जगह-जगह सीएण्डडी वेस्ट को भरकर कलेक्शन सेंटर पहुंचाया गया। वहीं मकान एवं होटल दुकानों के सामने सी एण्ड डी और कचरा पाया गया वहां पर स्पॉट फाइन किया गया और उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि अगर आपके पास सीएण्डडी वेस्ट निकलता है तो इसे रोड पर खुला ना फेक नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा सीएण्डडी संग्रहण वाहन संचालित किया जा रहा है। नपा द्वारा हेल्पलाइन नंबर 14420 सहायता के लिए सूचना करें एवं कचरे को नगर पालिका परिषद खरगोन वाहन में भरवा कर सुरक्षित कलेक्शन सेंटर में पहुंचाएं और अपने शहर को गंदा न होने से बचाए। अभियान के अंतर्गत 13.05 टन सीएण्डडी संग्रहण किया गया। साथ ही स्पॉट फाइन 4400 रूपये कार्यवाही की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।