BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 4:50 pm
REPORT : जनसेवा शिविरों का जायजा लेने निकले कलेक्टर ने पटवारी और सचिव की नाकामयाबी पकड़ी, जारी हुए निलंबन के आदेश, आंगनवाड़ी, तहसील और जनपद कार्यालयों का भी किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा अपने निर्धारित भ्रमण दिवस बुधवार को गोगांवा जनपद में मुख्यमन्त्री जनसेवा अभियान द्वितीय के तहत आयोजित हो रहे शिविरों के निरीक्षण पर पहुँचे। इस दौरान वे गोवाड़ी और जामनिया गांवो में आयोजित शिविरों की ताज़ा स्थिति का आंकलन किया। गोवाड़ी में पहुँचते हुए पंचायत भवन के पास आंगनवाड़ी क्रमांक 1 व 2 का अवलोकन किया। यहां दिए जाने वाले भोजन का मेन्यू अनुसार चार्ट मांगा लेकिन कही भी दीवार पर दिखाई नही दिया गया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा कुशवाह द्वारा कुल 28 बच्चों में से 14 की उपस्थिति होना बताई गई। इसी तरह क्रमांक 2 की आंगनवाड़ी में माधुरी यादव ने 15 की उपस्थिति बताई। आंगनवाड़ी संचालन को लेकर शिविर में मौजूद सरपंच सचिव और ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद वे जनसेवा शिविर में पहुँचे। यहाँ पटवारी बद्रीलाल कन्नौजे से राजस्व विभाग की शामिल सेवाओं में हुए कार्याे की जानकारी ली गई। पटवारी द्वारा राजस्व विभाग का कोई भी कार्य करना सामने नहीं आया। पटवारी ने खसरा वितरण, मृतक नामान्तरण तथा बीवन वाचन का कार्य भी नही किया। 
कलेक्टर वर्मा ने ग्रामीणों के सामने ही बी वन वाचन कर जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि किसी की 2 वर्ष पूर्व तो किसी की 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हुई है। पटवारी द्वारा लंबे समय से नामान्तरण नही किया गया। कलेक्टर वर्मा ने तुरंत निलंबित करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।    

सचिव को गांव के विकास कार्याे और बजट की जानकारी नही-
गोवाड़ी में ही शिविर के दौरान कलेक्टर वर्मा ने विकास कार्याे के बारे में जानकारी ली। साथ ही पंचायत के खाते में उपलब्ध बजट कर बारे में भी जाना। लेकिन सचिव शिव सिंह सोलंकी किसी भी कार्य के बारे में ठीक ठीक जानकारी नही दे सके। इसके अलावा पंचायत के खाते में मौजूद राशि का भी उल्लेख नही कर पाए। सचिव को भी निलम्बित करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान कलेक्टर वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या जानने के पश्चात जाति प्रमाण पत्र वितरित किये।    

इसके बाद जामनिया गांव में आयोजित शिविर पहुँचे। यहां ग्रामीणों द्वारा ऊंचाई पर पानी नहीं पहुँचने की शिकायत पर कलेक्टर वर्मा ने पीएचई कार्यपालन यंत्री को पेयजल की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने महिलाओं और पुरुषों को इस शिविर के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया। साथ ही पंचायत में लगे फ्लेक्स पर अंकित सेवाओं में किसी भी सेवा के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई। इसके पश्चात कलेक्टर वर्मा तहसीले कार्यालय और जनपद कार्यालय गोगांवा की ओर रुख किया।

जनपद पंचायत के पंचायत समन्वयक से मांगी निरीक्षण टीप-
कलेक्टर वर्मा ने तहसील का निरीक्षण करने के बाद जनपद पंचायत भी पहुँचे। यहां पंचायत समन्वयक उदय पाटीदार से उनके कार्याे के बारे में जानकारी लेते हुए निरीक्षण टीप मांगी। साथ ही मनरेगा एपीओ नाहर सिंह अलावा से मनरेगा के कार्याे के निरीक्षण से सम्बंधित दौरा डायरी और मस्टर की ऑनलाइन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बुधवार को सबसे अधिक श्रमिक वाली साइड के फ़ोटो भी मांगे गए। तहसील कार्यालय के प्रवेश द्वार पर उमरखली के अर्जून तोमर थैली लिए हुए दिखें तो कलेक्टर वर्मा सहज भाव से उनके पास बैठे और आने का मकसद जाना। इस दौरान नायब तहसीलदार आरके अहिरवार  उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE