मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि एप्को भोपाल द्वारा स्वीकृत शिवना नदी के पर्यावरणीय संरक्षण परियोनजा के क्रियान्वयन के लिए पीआईयू लोक निर्माण विभाग मंदसौर को क्रियान्वयन ऐजेंसी नियुक्त किया गया है। पीआईयू द्वारा संपादित किए जा रहे कार्य को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित डीपीआर के अनुसार समयसीमा में पूर्ण कराए जाने हेतु निगरानी समिति गठित की गई है। समिति में आदित्य सोनी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग मंदसौर, विजेन्द्र सिंह डोडवे कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग मंदसौर एवं पीएस धार्वे कार्यपालन यंत्री नगर पालिका परिषद मंदसौर है। उक्त गठित समिति प्रतिदिन कार्य स्थल का मौका मुआयना करेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।