आगर मालवा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आज गुफा बर्डा आगर में माँ नर्मदा के अनन्य भक्त,पर्यावरणविद,प्रसिद्ध सामाजिक चिंतक,विचारक पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं म.प्र जन अभियान परिषद और नर्मदा समग्र के संस्थापक स्वर्गीय अनिल माधव जी दवे की षष्टम पुण्यतिथि पर पांच पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय अनिल माधव दवे ने अपनी वसीयत में लिखा था की जो मेरी स्मृति में कुछ करना चाहते हैं वे कृपया पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित कर बड़ा करने का कार्य करें । उनकी षष्टम पुण्यतिथि पर आज जो हमने पौधारोपण किया है उनको संरक्षित भी करेंगे। इस अवसर पर ईश्वर अजमेरिया, अधिवक्ता मनीष पंडित, तुलजा भवानी मंदिर के पुजारी नरसिंह सूर्यवंशी, कमल अजमेरिया ने पौधारोपण किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।