नीमच। मध्यप्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष संजय सुरोठिया ने गत 17 मई को अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें नीमच जिला न्यायालय में पदस्थ महेश जांगड़े को उप-प्रांताध्यक्ष एवं संघ नीमच जिलाध्यक्ष दीपेंद्र दीवान को प्रांतीय सचिव बनाया गया है। जिन्हें उक्त दायित्व सौंप संगठन के प्रति कार्य करने को कहा गया। उक्त जानकारी मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज पाटीदार ने दी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।