आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेडे़ के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा गुरूवार को नलखेड़ा नगर में 5 खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध, मावा रबड़ी, मलाई,आइसक्रीम, बादाम शेक, बादाम, नमक, तेल, दाल, बटर, पनीर आदि के 21 नमूने की एमएफटीएल से प्राथमिक जांच की गई। जिसमे से 4 नमूने अवमानक पाए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने दिनेश यादव खजुरी के दूध वाहन से 5 विभिन्न व्यक्तियों की केन से गाय-भैंस के मिश्रित दूध तथा मेवाड़ प्रेम आइसक्रीम मोड़ी जीरापुर चौराह से मावा के नाम से आइसक्रीम बनाने में उपयोग किए जा रहे मिक्स केक एवं अमेरिकन ड्राई फ्रूट आइसक्रीम के सैंपल जांच हेतु एकत्रित कर सम्पूर्ण जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कारोबारियों को अपने कारोबार अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड बनवाने के बाद ही कारोबार करने एवं खाद्य लाइसेंस की प्रति दुकान या वाहन में चस्पा करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही घी वनस्पति, वसा, खाद्य तेल के प्रकार का उल्लेख करने हेतु निर्देशित किया तथा दुकान परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री ढंक कर रखने के निर्देश दिए तथा कामियां पाए जाने पर 3 संचालको को सुधार हेतु नोटिस दिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।