भोपाल। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 भोपाल जिले में सीएम हेल्पलाइन के 15 अप्रैल तक 16 हजार लंबित आवेदनों में से 2500 से अधिक आवेदन संतुष्टि के साथ निराकृत कर दिए गए। आवेदन और शिकायतों सभी विभागों द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदकों से चर्चा उपरांत संतुष्टि के साथ निराकृत किए जा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन में से लगभग प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों को 68 सेवाओं के संबंध में भी 53 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें से 45 हजार से अधिक को तत्काल स्वीकृत किया गया और 2239 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं शेष पर कर्रवाई की जा रही हैं।
अभी तक आवेदनों में राजस्व विभाग 10 हजार 456 से अधिक आवेदन प्राप्त हुअए है जिसमें 7 हजार 800 से अधिक आवेदनों पर सेवाएं स्वीकृत की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत लगभग 19 हजार 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 17 हजार 200 से अधिक आवेदनों पर सेवाएं दी गई हैं। सहकारिता विभाग में 14 हजार 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 12 हजार 800 से अधिक आवेदनों पर हितलाभ दिए गए हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी आए आवेदनों पर एक सप्ताह में सेवाओं के संबंध में स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जायेंगें। इसके साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों ने भी अविवादित नामांतरण बंटवारे, सीमांकन के प्रकरणों में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर बनाकर दिए जा रहा है। 31 मई तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की सेवा का लाभ दिया जाना है इसके लिए फील्ड में भी लगातार सर्वे किया जा रहा है और आवेदक से आवेदन भी लिए जा रहे है जिससे उनको शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन की योजना से कोई भीं पात्र हितग्राही नही छूटना चाहिए। इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों को विभाग कार्यालय में कैंप लगाकर प्रकरणों को संतुष्टि के साथ निराकृत किया जाए।