विदिशा। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 23 मई को आयोजित की गई है। उक्त बैठक में रबी 2022-23 की समीक्षा तथा खरीफ 2023 की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कृषि उत्पादन आयुक्त के द्वारा जारी बैठक में शामिल ऐजेण्डा बिन्दुओं के परिपेक्ष्य में संबंधित विभागो द्वारा की गई तैयारियों का जायजा 23 मई को टीएल बैठक के उपरांत लिया जाएगा। कलेक्टर भार्गव के द्वारा जारी आदेश में संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को समुचित जानकारियां पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।