विदिशा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में अभियान में शामिल प्रथम घटक के तहत 68 सेवाओं के लंबित आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण कार्य युद्धगति से जारी है। अभियान अवधि में अब तक कुल 99155 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 90454 आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं। प्राप्त आवेदनों में हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य जारी है। जबकि 294 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं तथा 8407 आवेदन लंबित हैं। जिनमें समय सीमा में निराकरण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की 68 सेवाओं में शामिल 18 सेवाओं में शत-प्रतिशत आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें सर्वाधिक आवेदन सहकारिता विभाग के किसान क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित प्राप्त हुए थे जिनकी संख्या 62316 है।
इसके साथ ही अभियान अवधि में शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृति प्रदाय करने में सामान्य प्रशासन विभाग की मुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति के लिए जाति प्रमाण पत्र क्या आवेदनों के अलावा नगरीय विकास एवं आवास विभाग की विकास अनुज्ञा के लिए समय सीमा का विस्तार, जहां तकनीकी रूप से साध्य हो वहां नवीन सीवर कनेक्शन सेवा, ऊर्जा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की अंकसूची में सुधार, नाम, उपनाम, सरनेम सुधार करना, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की उपाधि प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट उपाधि प्रमाण पत्र, अंकसूची तथा अस्थाई उपाधि प्रमाण पत्र, अंकसूची एवं अन्य प्रमाण पत्रों में नाम सुधार तथा परिवहन विभाग की लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण और वाहन संयोजन का नवीनीकरण सेवाएं शामिल हैं।