BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2023, 7:50 pm
WOW : आई लव अल्हेड़ लिख साइन बोर्ड करेगा स्वागत, रात को स्ट्रीट और रंग बिरंगी लाइट से जगमग होगा अल्हेड़, सरपंच ने कहा- गांव विकास में मिल रहा सबका सहयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम पंचायत अल्हेड़ में प्रवेश करते ही आई लव अल्हेड़ से लिखा साइन बोर्ड आपका स्वागत करेगा। वहीं रात में चौराहे पर लगी हाई मास्क लाइट और गली मोहल्ले में विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट गांव की शोभा बढ़ाएगी। वहीं गांव के सौंदर्यीकरण के लिए चौराहों पर लगे वृक्ष पर रंगी बिरंगी लाइट लगाई गई हैं। सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने बताया गांव के सौंदर्यीकरण का हर संभव प्रयाय किया जा रहा हैं। इसमें सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरूद्ध (माधव)  मारू, कलेक्टर दिनेश  जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद,  जनपद सीईओ डीएस मेशराम व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणें का भी ग्राम विकास में हर संभव सहयोंग मिल रहा हैं। आई लव अल्हेड़ लिखा साइन बोर्ड का आईडीया शहर में लगे बोर्ड को देखकर आया कि हमारे गांव में ऐसा बोर्ड लगे। इसके लिए प्रयास किया कि विधायक मारू और सभी का सहयोग मिला और आज गांव में बोर्ड लग चुका हैं। गांव के सौंदर्यीकरण के लिए चौराहो पर वृक्ष और पौधों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाई गई हैं। साथ ही स्ट्रीट लाइट और चौराहे पर हाई मास्क भी लगाई गई हैं।
अल्हेड में माली समाज चौराहा, राधेकृष्ण मंदिर चौराहा, होली चौक, पाटीदार समाज चौराहा, मेघवाल मोहल्ला चौराहा, प्रकटेश्वर महादेव  चोक और तालाब मेन चौराहे पर हाई मास्क लाइट लगी है। शाम होते ही यह चला दी जाती है इसके लिए पंचायत कर्मी की व्यवस्था की गई जो नियमित इनकी देखरेख करता है। 
अल्‍हेड पिपली चौक और हनुमान मंदिर पर पेड़ पर लगाई गई रंग बिरंगी डेकोरेट लाइट गांव की शोभा बढ़ा रही है यह ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने बताया दो अन्य दो चौराहे के पेड़ों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाने का काम चल रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE