नीमच। मनासा विकासखण्ड के जनसेवा मित्रो द्वारा ग्राम पंचायत महागढ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान व्दितीय चरण का व्यापक प्रचार प्रसार किया और 21 मई को आयोजित जनसेवा शिविर में ग्रामीणों को उपस्थित होने और अपनी समस्याओं का समाधान करवाने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो ने गांव में दीवार लेखन, घर-घर दस्तक एवं जागरूकता रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। नीमच जिले के सीएम फैलो नीलेश मिश्रा ने बताया कि जनसेवा मित्रों ने लोगों को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (द्वितीय चरण) के तहत शासन के 15 विभागों की 67 योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण शिविर में ही आवेदन प्रस्तुत कर करवाने की समझाईश दी गई।
इस अवसर पर जनसेवा मित्र समीर मंसूरी , रानी राठौर, तूफान धनगर, प्रियंका शर्मा ,गजेंद्र सिंह, काजल पाटीदार, कैलाश परिहार, रवीना मोदी, सुनील गायरी, कविता बैरागी, अतुल माली,पूजा पुरोहित, मनोज राव, रोहन ऋषि सहगल ने महागढ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को शिविर का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।