रतलाम। राशन दुकानों में समय से राशन पहुंचे और राशन दुकान से उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सके, इस हेतु गोदामों से शासकीय उचित मूल्य दुकानों तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत पात्र युवाओं को दी जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के द्वितीय चरण में जिले के रतलाम में 5 तथा आलोट के 2 केन्द्रों की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के शेष रहे सात सेक्टर में आनलाईन आवेदन आमत्रित किए गए हैं। आवेदक जनपद पंचायत का मूल निवासी हो, उम्र 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक के परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 12 लाख रुपए तक होना चाहिए तथा हेवी मोटर व्हीकल संचालन हेतु स्थायी वैध लायसें होना अनिवार्य है। आवेदक बैंक से ऋण प्राप्त करने की पात्रता (डिफाल्टर न हो), शासकीय सेवक और पेंशनर न हो, आवेदक आपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि का नहीं होना चाहिए। आवेदन से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर ही जारी की जाएगी। पात्र आवेदक 31 मई तक एसएएमएएसटी पोर्टल पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।