रतलाम। परियोजना रतलाम ग्रामीण 01 अन्तर्गत आंगनवाडी, कार्यकर्ता का 1 पद एवं सहायिका के 5 पद हेतु 17 मई को अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिस पर किसी उम्मीदवार को आपत्ति हो तो वह 23 मई तक कार्यालय परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण 1 नृसिंह वाटिका लक्कडपीठा रतलाम पर मय साक्ष्य के प्रस्तुत कर सकते हैं। सूची में आंगनवाडी केन्द्र सन्दला में कार्यकर्ता तथा भाटीबडोदिया, लुनेरा, बम्बोरी, जेतपाडा तथा चिकलिया की सहायिका शामिल हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।