उज्जैन। मध्यप्रदेश में यूनिटी मॉल के माध्यम सेवन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, जी.आई. प्रोडक्ट, हस्तशिल्प उत्पाद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के प्रमोशन एवं विक्रय के लिए वन स्टॉप मार्केटप्लेस वाणिज्य केंद्र के रूप में उज्जैन शहर में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। उज्जैन स्मार्ट सिटी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने उज्जैन नगरपालिक निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारियों के साथ तैयार की जा रही कार्य-योजना की प्रगति की वर्चुअली समीक्षा की। मण्डलोई ने भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश और प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में प्रस्तावित यूनिटी मॉल के अभिन्यास को तैयार करने के निर्देश दिये। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के भारत यादव, अपर आयुक्त रूचिका चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।