उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा सागर संभाग के प्रभारी परियोजना यंत्री जनार्दन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
उल्लेखनीय है जनार्दन सिंह के अधीन तत्कालीन संविदा प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीना के विरूद्ध लोकायुक्त संगठन द्वारा अपराध क्रमांक 103/2023 धारा-13(2), 13(1ठ) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 के संशोधित अधिनियम 2018 के अन्तर्गत विगत 11 मई को पंजीबद्ध किया गया है। चूंकि सहायक यंत्री हेमा मीना पर प्रभावी पर्यवेक्षण करना जनार्दन सिंह का कर्त्तव्य था, इनके पर्यवेक्षण में असफलता के कारण मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम की छवि धूमिल हुई है। इस कारण से जनार्दन सिंह का निलम्बन किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।