शाजापुर। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जैविक कृषि पद्धति, आहार- स्वास्थ, गौशाला, डेरी, किचन वेस्ट मैनेजमेंट, किचन गार्डन, तनाव रहित जीवन, निरोगी काया, व्यायाम, संतुलित भोजन एवं सम्पूर्ण जीवन के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक कष्ट से मुक्ती और पारिवारिक एवं अध्यात्मिक उन्नति विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुरानी सब्जी मंडी टंकी चौराहा शाजापुर में 21 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.00 बजे तक किया गया है।
कलेक्टर कन्याल ने जिले के सभी नागरिको एवं मीडियो प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे उक्त कार्यशाला में उपस्थित होकर स्वस्थ जीवन आधारित विषयों पर वक्ता आचार्य विजय से जीवन उपयोगी ज्ञान प्राप्त करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।