शाजापुर। अटल नवीनीकरण और शहरी परिर्वतन मिशन(अमृत 2.0) अंतर्गत आज कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष बबीता परमार भी उपस्थित थी। समिति में शुजालपुर नगरीय क्षेत्र में लक्ष्मी बाई पार्क के विकास कार्य की कार्ययोजना लागत 68 लाख व जटाशंकर मंदिर के पास जमधढ़ नदी के जीर्णाेद्धार कार्य (जिसमे नदी का गहरीकरण, नदी के तट पर स्टोन पिचिंग कार्य, फुटपाथ व फेंसिंग कार्य सम्मलित है) की कार्ययोजना लागत 190 लाख की जिला स्तरीय निगरानी समिति से स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी तरह नगर परिषद मक्सी की 2 योजनाओं जिसमें मक्सी की वाटर बाडी रेजुवनेशन कार्य की कार्ययोजना 51.50 लाख एवं ग्रीन स्पेस डेवलपमेन्ट की 27.70 लाख की राशि की कार्ययोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रकरण एस.एल.टी.सी. को प्रेषित करने की अनुशंसा की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।