नीमच। जिले में आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों में जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मनासा उपखंड के ग्राम कचोली में एसडीएम पवन बारिया की उपस्थिति में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्वामित्व योजना अंतर्गत भू-अधिकार, अभिलेख एवं चालू नक्शों की प्रतिया वितरित की गई। पंचायत ग्रामीण विकास द्वारा भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए । लाडली लक्ष्मी बेटियों के हिमोग्लोबिन टेस्ट कर,33 लाडली लक्ष्मी बेटियां को हीमोग्लोबिन जांच के कार्ड भी वितरित किये गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।