नीमच। जिले की सिंगोली व रामपुरा तहसील में प्रत्येक शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय लगेगा। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि तहसील सिंगोली, अनुभाग जावद व तहसील रामपुरा, अनुभाग मनासा दूरस्थ तहसीले हैं।
जनसुनवाई व अन्य माध्यमों से संज्ञान में आया कि लोगों को कई बार अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कलेक्टर कार्यालय या एसडीएम कार्यालय आना पडता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पडता है। म.प्र.शासन की महत्वयपूर्ण योजनाएं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण, आवासीय भू-अधिकार योजनाएं स्वामित्व, डाटा परिमार्जन, नक्शा सुधार, आरसीएमएस पर दर्ज प्रकरण व अन्य योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए निरंतर समीक्षा की जा सके। इसके लिए कलेक्टर जैन ने प्रत्येक शुक्रवार को एसडीएम जावद को अपना कार्यालय तहसील सिंगोली तथा एसडीएम मनासा को अपना कार्यालय तहसील रामपुरा में लगाने का आदेश दिया है, ताकि दूरस्थ तहसीलों के कार्य व योजनाओं की समीक्षा हो सके।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।