BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 5:12 pm
BIG NEWS : राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप‍ चुनाव का कार्यक्रम, 11 पार्षदों सहित इन पदों के लिए होगा मतदान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप‍निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदान 13 जून 2023 को होगा। संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 23 मई को शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख 30 मई है। नाम निर्देशन पत्रों की जाँच 31 मई को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जून है। इसी दिन निर्वाचन के प्रतीकों का आवंटन होगा। नगरीय निकायों में मतदान 13 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। पंचायतों में सुबह 7 से अपराहृ 3 बजे तक मतदान होगा। नगरीय निकायों में मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 16 जून को सुबह 9 बजे से होगी। पंच पद के लिये मतगणना मतदान केन्द्र में ही मतदान के तुरंत बाद होगी। सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से मतगणना 17 जून को सुबह 8 बजे से होगी। पंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 19 जून को, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 जून को और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषण 19 जून को की जायेगी। पंच का निर्वाचन मतपत्र और मतपेटी तथा सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये ईवहीएम से निर्वाचन होगा।

11 पार्षदों का होगा निर्वाचन-
नगरीय निकायों में 11 पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगरीय निकाय सतवास जिला देवास, जौरा जिला मुरैना, बिलहरा और बादरी जिला सागर, सतना, बुढ़ार जिला शहडोल, छिन्दवाड़ा, डोंगरपरासिया जिला छिन्दवाड़ा, रतनगढ़ जिला नीमच, शाहपुर जिला बुरहानपुर और मंदसौर के एक-एक वार्ड में पार्षद का निर्वाचन होगा।

पंचायतों में निर्वाचन-
त्रि-स्तरीय पंचायतों में 2 जिला पंचायत सदस्य, 5 जनपद पंचायत सदस्य, 68 सरपंच और 12 हजार 571 पंच पद के लिये निर्वाचन होगा। जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन पन्ना और सतना जिले के एक-एक वार्ड में होगा। जनपद पंचायत सदस्य का निर्वाचन जिला टीकमगढ़, डिंडौरी एवं रायसेन में एक-एक और शहडोल में दो वार्ड में होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE