नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन द्वारा जारी आदेशानुसार नगरीय निकाय के उप निर्वाचन-2023 (पूर्वार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र नगर परिषद रतनगढ के वार्ड क्रमांक 13 में आदर्श आचारण संहिता प्रभावशील हो गई है। जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
रिटर्निंग आफिसर नियुक्त-
नगर परिषद रतनगढ के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर द्वारा प्रभारी तहसीलदार जावद देवेन्द्र कछावा को रिटर्निंग आफीसर एवं नायब तहसीलदार शत्रुघन चर्तुवेदी को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया गया है। नाम निर्देशन पत्र न्यायालय नायब तहसीलदार रतनगढ में प्राप्त किए जावेंगे।
शस्त्र व लायसेंस निलंबित-
कलेक्टर जैन द्वारा रतनगढ के वार्ड क्रमांक 13 के उप निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए संबंधित वार्ड क्रमांक 13 रतनगढ़ के समस्त लायसेंसधारियों के शस्त्र निलंबित कर दिए गए है। लायसेंस में दर्ज शस्त्र पुलिस थाने में जमा करने का आदेश दिया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।