नीमच। जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति की नवीन गठित कार्यकारणी समिति की बैठक जिला पंचायत के सीईओ गुरूप्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिला परिवाद समिति अध्यक्ष माया लालवानी, सदस्य संदीप खाबिया एवं रानू अटल, पदेन सदस्यी जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्धाज एवं दुर्गा शर्मा वन स्टा्प सेंटर (सखी) नीमच उपस्थित थी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी भारद्धाज ने परिचय कर समिति के कार्याे के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी। जिला स्तर पर चार शिकायतों पर बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 दिवस पश्चात शिकायतकर्ताओं को समक्ष में बुलाकर शिकायत की जांच कर दोनों पक्षों को सुना जावे। जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यालय कलेक्टर जिला पंचायत, जिला न्यायालय, महिला एवं बाल विकास एवं वन स्टॉप सेंटर (सखी) नीमच के कार्यालयों में बोर्ड लगाने का निर्णय भी लिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।