नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार भारतीय रेडकास सोसायटी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र नीमच में 22 मई 2023 सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिव्यांगजनों का परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में अस्थिबाधित चिकित्सक, श्रवणबाधित चिकित्सक, दृष्टिबाधित चिकित्सक, मानसिक चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।
शिविर में नीमच जिले के ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बने हों अथवा जिन प्रमाण पत्रों की अवधि समाप्त हो गई हो, अथवा यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाना हो, वे समस्त दिव्यांग अपने साथ चार पासपोर्ट साईज फोटो, समग्र आईडी आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपने साथ लावें। दिव्यांग व्यक्ति द्वारा यदि पूर्व में कहीं ईलाज कराया गया हो अथवा जांच कराई गई हो तो वे समस्त दस्तावेज भी साथ लायें। उप संचालक सामाजिक न्याय अरविंद डामोर ने जिले के दिव्यांगजनों से उक्त शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।