नीमच। मुख्यमत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में नीमच शहर को अच्छी रैंक दिलाने हेतु एनजीओ के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वार्ड नं. 38 में वार्ड पार्षद एडवोकेकट शशि कल्याणी की उपस्थिति में नगरपालिका की सहयोगी संस्था वन क्लीक सोल्यूशन द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों को एनजीओ के सदस्यों द्वारा सुखा कचरा, गीला कचरा, जैव अवशिष्ट कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा आदि के बारे जानकारी देते हुए इन्हें अपने घर में अलग-अलग संग्रहित करने व कचरा गाड़ी में अलग-अलग डालने हेतु समझाईश दी गई। एनजीओ द्वारा वार्डवासियों को कचरे से खाद बनाने एवं घर से निकलने वाले कबाड़ से घर की सजावट का सामान व अन्य सामग्री बनाने के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद कल्याणी की उपस्थिति में वार्डवासियों ने वार्ड को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेते हुए स्वच्छता शपथ ग्रहण की।