सिंगोली। जिला कलेक्टर दिनेश जैन के आदेश पर आमजन की सुनवाई करने एवं अनुविभाग से संबंधित मामलों का निपटारा सिंगोली में ही करने के लिए सप्ताह में एक दिन एसडीएम शिवानी गर्ग को नियुक्त किया गया है।
जिला कलेक्टर के आदेश के बाद शुक्रवार को सिंगोली पहुंची एसडीएम शिवानी गर्ग ने तहसीलदार राजेश सोनी एवं नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी से लंबित प्रकरणो की जानकारी ली और उनका ततपरता से निपटारा करने की बात कही
पहले दिन एसडीएम ने तहसील कार्यालय में विभागीय जानकारी सहित लंबित प्रकरणो की जानकारी ली तथा 5 लोगों की जनसुनवाई भी की।
बता दें कि 11 मई को स्वछता सर्वेक्षण के निरीक्षण के लिए सिंगोली आये जिला कलेक्टर दिनेश जैन से स्थानीय पत्रकारों ने सप्ताह में एक दिन एसडीएम कोर्ट लगाने की मांग की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए 19 मई से ही एसडीएम को सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को सिंगोली में उपस्थित रहकर राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा करना होगा।
एसडीएम शिवानी गर्ग के सिंगोली में एक दिन उपस्थित रहने से तहसील क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों को राजस्व कार्य के लिए जावद के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।