रतलाम। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. में निःशुल्क ग्रीष्मकालीन ताईक्वाण्डो (मार्शल आर्ट) शिविर में खिलाडियों की नई पौध तैयार हो रही है। प्रशिक्षण 5 मई से विद्यालय में संचालित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। शुक्रवार को संकुल प्राचार्य शशिकला रावल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर रावल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुसुम शर्मा एवं शांतिलाल बावेल उपस्थित रहे। नोडल प्रशिक्षण अमरसिंह (विक्रम अवार्ड) द्वारा प्रशिक्षण के साथ आत्मरक्षा खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।