BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 7:43 pm
JOB : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, शासकीय आईटीआई में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई द्वारा संयुक्त रुप से जिला स्तरीय रोजगार मेले  आयोजन 25 मई को शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर रखा गया है जिसमे 10 से 12 निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे।जिला रोजगार अधिकारी यूपी अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स आाफिसर, एजेंट, जियो फाइबर इंजीनियर, एसोसिएट, होम सेल्स आफिसर, रिसेप्शनिष्ट, काउंसलर, वाईस प्रींसिपल, टेक्नीशियन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, लेथ मशीन आपरेटर, कम्प्युटर आपरेटर, हेल्पर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण से स्नातक, आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।

रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम, वेल्सन फार्मर फर्टीलाईजर, कटारिया इरीगेशन प्रा.लि., जियो फायबर रतलाम, अनब्रेको द वर्ल्ड लीडर सीहोर, डी एंड एच सेक्रान इलेक्ट्रोड्स इंदौर, माही ग्रुप आफ एजुकेशन बांसवाडा, गुआला क्लोजर अहमदाबाद, नवभारत फर्टीलाईजर इंदौर, एयरटेल पैमेंट बैंक सुखमा सन्स (टाटा मोटर्स पैसेन्टर व्हीकल लि.) सानन्द अहमदाबाद आदि शामिल हैं।इच्छुक आवेदक 25 मई को प्रातः 11.00 से 3.00 बजे तक आईटीआई रतलाम में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईज के फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE