BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 8:10 pm
KHABAR : जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की हुई समीक्षा, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में आज नवीन कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक विशेष सदस्य प्रधान न्यायाधीश, किशोर बोर्ड तथा समिति के समस्त सदस्य, स्वयंसेवी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई है। किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, बालिका सम्प्रेक्षण गृह, शिशु गृह, शासकीय स्पॉन्सरशिप योजना एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की बैठक में समीक्षा की गई है। 

कलेक्टर भार्गव के द्वारा जिलें में नशा मुक्ति हेतु सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं छात्रावास में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर एवं सम्प्रेक्षण गृह मे आने वाली आवश्यकताओं को देखते हुए जरूरतमंद निराश्रित बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ती कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बाल कल्याण समिति सदस्य द्वारा गृहो में निवासरत बच्चे जिनके परिजनों के बारे में जानकारी नहीं है अथवा अनाथ हैं उन बच्चों को पारिवारिक माहौल दिये जाने हेतु फॉस्टर केयर मे दिये जाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश जैन के द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE