BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 8:17 pm
BIG NEWS : 21 मई को आयोजित होने वाली एमपीपीएससी परीक्षा के तहत प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में रविवार 21 मई को आयोजित होने वाली एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा जिन पांच केन्द्रो पर आयोजित की गई है उन परीक्षा केन्द्रो को सौ मीटर की परिधि सहित प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उमाशंकर भार्गव के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/1 शासकीय कन्या (नोडल) कॉलेज ईदगाह सांची रोड केन्द्र पर आयोजित परीक्षा केन्द्र में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/2 शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल सांची रोड विदिशा में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/3 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल डंडापुरा बडा बाजार केन्द्र पर 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/4 सम्राट अशोक टेक्नालाजिकल इंस्टीटयूट पॉलिटेक्निक कॉलेज में 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/5 सम्राट अशोक टेक्नालाजिकल इंस्टीटयूट इंजीनियरिंग कॉलेज विदिशा के परीक्षा केन्द्र में 459 परीक्षार्थी परीक्षा हेतु उपस्थित होंगे। इन परीक्षा केन्द्रो पर संलग्न स्टॉप एवं पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों का एकत्रित होना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विदिशा जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2559 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। सभी परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा की समस्त प्रारंभिक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। 

आयोग द्वारा भोपाल संभाग के लिए कृष्णमोहन गौतम (से.नि. आई.ए.एस.) को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्यतः परीक्षाओं में ऐसा पाया गया है कि परीक्षार्थी अपने कपड़ो कफलक, धूप का चश्मा, जूते-मोजे, हाथ के बैंड ध् हाथ में बचे बंधन इत्यादि में नाना प्रकार के इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का प्रयोग करते है। अतः परीक्षा में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसेरू वालो को बांधने का क्लेचर, बकल, घड़ी, हाथ में पहनने वाले मैटेलिक चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स, वॉयलेट, टोपी आदि वर्जित है। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो आई डी प्रूफ एवं दो काले पेन ही ले जा सकेंगें। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE