BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 8:22 pm
BIG REPORT : जिले के ग्राम दूदरसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान उज्जैन जिले में जारी है। अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं को ग्रामीणों को मौके पर ही प्रदान किया जा रहा है तथा उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है। जिले में चल रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिये संभागायुक्त  संदीप यादव एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम आज उज्जैन जनपद के ग्राम दुदरसी पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषों से चौपाल लगाकर चर्चा की। चर्चा में ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें खेती किसानी के अलावा खाली समय के लिये रोजगार की आवश्यकता है। ग्रामीणों से चर्चा में जानकारी मिली कि गांव में स्व-सहायता समूह का गठन नहीं किया गया है। संभागायुक्त यादव ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एनआरएलएम के ब्लॉक्‍ कॉर्डिनेटर प्रवीण सिंह के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये हैं।

ग्राम दुदरसी में संभागायुक्त एवं कलेक्टर द्वारा लगभग डेढ़ से दो घंटा ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। राजस्व विभाग से सम्बन्धित मामलों में नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना की जानकारी प्राप्त की गई। संभागायुक्त ने निर्देश दिये हैं कि ग्राम पंचायत के सचिव व पटवारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में सप्ताह में चार दिन अनिवार्य रूप से बैठें व ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें। संभागायुक्त के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, जनपद पंचायत सीईओ हेमलता मण्डलोई, तहसीलदार पूनम तोमर, नायब तहसीलदार लोकेश चौहान मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE