शाजापुर। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत मक्सी एवं बेरछा में आयोजित हुए शिविर में कलेक्टर किशोर कन्याल ने विभिन्न हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास व राजस्व विभाग की सेवाओं के कुल 159 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस दौरान मक्सी में नगर पंचायत अध्यक्ष लाड़कुंवर पटेल, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार बृजेश मालवीय, मोहन पटेल, मोड़सिंह लोधी, पार्षद संगीता हंसराज, बेरछा में राधेश्याम गुर्जर, जीवनसिंह परिहार, किशोर भीमावद, जेपी नाहर, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, जनपद सीईओ एचएल वर्मा, आईपीपीबी प्रबंधक दिपेश लांडगे, सीडीपीओ रेणु गोमे सहित हितग्राही एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इन स्थानों पर कलेक्टर कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। सभी लोग अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। जनप्रतिनिधि सुबह निकलें और देखें कहां क्या कमी है। दुकानदार अपने यहां निकलने वाले कचरे को डस्टबीन में रखें। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को कचरे का समुचित प्रबंधन के लिए जागरूक होना होगा। गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखें और कचरा गाड़ी में डालें। सभी लोग आज से ही प्रण करें कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और बाजार जाते वक्त अपने साथ घर से कपड़े की थैली लेकर जायेंगे।
जनसेवा अभियान के तहत मक्सी में आयोजित हुए शिविर में नामांतरण, बटवारा एवं व्यवसाय लायसेंस के कुल 121 हितग्राहियों को हितलाभ (स्वीकृति पत्र) वितरित किये गये। इसी तरह बेरछा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुल 18 हितग्राहियों को उदिता योजना के तहत स्वच्छता किट एवं पोषण आहार किट वितरित किये गये। राजस्व विभाग की ओर से 02 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं 18 हितग्राहियों को बटवारा, नामांतरण के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। बेरछा में रक्तदान शिविर के आयोजन में अग्रणी रहने वाले महावीर जैन, सुनील नाहर एवं बीएमओ का कलेक्टर ने पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। इन अवसरों पर मक्सी में डॉ. रवि पाण्डेय एवं बेरछा में प्रवीण शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मक्सी में कलेक्टर कन्याल ने जैन मंदिर के समीप बने तालाब का निरीक्षण कर इसके सौन्दर्यीकरण के लिए बनी योजना की जानकारी ली।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।