शाजापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिले में अन्य स्थानों से स्थानांतरित होकर आने वाले एवं जिले में निवासी करने वाले सभी शासकीय सेवकों को निर्देश दिये हैं कि वे जिले की मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से अपने नाम दर्ज कराएं।
उक्त जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकरी बीएस सोलंकी ने सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ ऐसे कर्मचारी जो अन्यत्र जिले से स्थानांतरित होकर आये हुये है, का नाम जिले की मतदाता सूची में अनिवार्यतः दर्ज कराए। सभी शासकीय सेवक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल NVSP, VHA, VOTER PORTAL पर भी अपनी आईडी बनाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर नाम जोड़े जाने का प्ररूप-6 भरकर जमा कर नाम जुडवा सकते है।
विधानसभा क्षेत्रवार आवेदन पत्र जमा करने के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र 167- शाजापुर में सहायक प्रोग्रामर विनोद पाटीदार मो.नं. 9753450795, विधानसभा क्षेत्र 168 – शुजालपुर में सहायक प्रोग्रामर दीपक प्रकाश मो.नं. 97545-48035 तथा विधानसभा क्षेत्र 169– कालापीपल में सहायक प्रोग्रामर प्रतीक बीड़वाले मो.नं. 9479453035 से नाम जोड़ने के लिए सम्पर्क कर सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।