गरोठ। विकास खंड स्काउट प्रभारी राजेश कुमार पण्डया कोटडा बुजुर्ग के हायर सेकंडरी स्कुल समर कैंप एवं अभिरुचि केंद्र में उपस्थित हुए। जहां अभिरुचि एवं समर केन्द्र प्रभारी अशोक चौहान द्वारा बच्चों को योग अनुलोम विलोम ब्राह्मी एवं अन्य खेल गतिविधियों आयोजित की गई।
विकास खंड स्काउट प्रभारी राजेश कुमार पण्डया द्वारा अभिरुचि केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बच्चों को बताया गया कि अभिरुचि केंद्र का भावार्थ ही यही है कि बच्चों को जिस क्षेत्र में रुचि हो उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाए। जैसे लड़कों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्य करने के लिए अवसर उपलब्ध है किया जाए मोटर वाइंडिंग का कार्य सिखाया जाए लाइट फिटिंग का काम सिखाए जाए कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी और भी स्थानीय स्तर के कार्य जो बच्चों का आसानी से सिखाया जाए उस क्षेत्र में उन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाए। बालिकाओं के लिए मेहंदी ब्यूटी पार्लर सिलाई का कार्य उनको अपनी रूचि के अनुसार दिखाया जाए तो आने वाले समय में वही बालिका अपने घर के आर्थिक उन्नति में सहायक बनकर सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।