शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 24 मई 2023 को राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन उमरिया जिले में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के सभाकक्ष में प्रातः 11.30 बजे आयोजित किया जायेगा।
इस संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक ने विभिन्न विभागों से कहा है कि रोजगार दिवस कार्यक्रम में विशेष करके युवा वर्ग के हितग्राहियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें जन प्रतिनिधियों के माध्यम से ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र दिये जाना प्रस्तावित है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।