देवास। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आयुष आरोग्य केन्द्रों तथा औषधालयों से विभिन्न रोगो से पीडित मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरीत की जा रही है। इससे उन्हे बीमारी में राहत मिल रही है। आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर आगरोद में 50 वर्षीय शेरू शाह ने इलाज कराया तो उन्हे काफी राहत मिली। शेरू शाह बीते 20 वर्षाे से खूनी बवासीर के रोग से बुरी तरह परेशान थे। उसकी वजह से उनके शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा 12 एमजी से घटकर 04 एमजी ही रह गई थी। कमजोरी इतनी थी कि थोडा सा काम करने से चक्कर आने लगते थे। उन्होंने शहरो के कई निजी डॉक्टरो को दिखाया, जिसमे पैसा भी खर्च हुआ, लेकिन कही से कोई फायदा नही हुआ ।
इसी बीच शेरू शाह गांव मे ही शासकीय आरोग्य केन्द्र में गये। डॉ जितेन्द्र सोलंकी ने जांच के बाद उन्हे निःशुल्क औषधियों के साथ पथ्य-अपथ्य, स्वास्थ्यवर्धक आहार चर्या और ऋतुचर्या के बारे मे परामर्श दिया गया। इन सबसे बीते छः महीनों मे उन्हे काफी आराम मिला है। खून आना रूक गया वही हीमोग्लोबीन की मात्रा भी बढकर 12 एमजी हो गई। शेरू शाह ने निरूशुल्क उपचार तथा ग्रामीण स्तर पर लागो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐ उपलब्ध कराने पर आयुष विभाग तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।