देवास। देवास जिले में आदिवासी वर्ग के व्यक्ति भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे है। योजना का लाभ लेकर खुद का व्यवसाय स्थापित कर रहे है। इन्ही में से एक बागली तहसील के ग्राम गुवाडी के कालुसिंह सोलंकी है। जिन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा नवीन स्वरोजगार योजना लाभ लेकर स्वंय का रोजगार स्थापित किया है।
हितग्राही कालुसिंह सोलंकी ने खुद का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए योजना में बैंक आफ इण्डिया शाखा बागली में आवदेन प्रस्तुत किया। जिसके पश्चात संबंधित बैंक शाखा द्वारा किराना दुकान के लिए बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 01 लाख 70 हजार रूपये का ऋण प्राप्त किया गया।
हितग्राही कालुसिंह योजना का लाभ लेकर अब किराना दुकान का संचालन कर रहे है। कालुसिंह कहते है कि योजना का लाभ लेने के पूर्व उनकी मासिक आय 02 हजार रूपये थी। आर्थिक तंगी के साथ परिवार का जीवन यापन कठिनाई से हो पाता था। भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का लाभ मिलने पर अब मासिक आय 10 हजार रूपये के लगभग होने से आर्थिक स्थिति मे सुधार हुआ है।
हितग्राही कालुसिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना मेरे एवं मेरे परिवार के लिए वरदान सिद्ध हुई है। साथ ही मेरे सम्पर्क में आने वाले आदिवासी बन्धुओ को उक्त योजना का प्रचार-प्रसार करता हूं। योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद। जिन्होने हम आदिवासी वर्ग के गरीब व्यक्तियों के लिए यह योजना बनाई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।