BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 11:56 am
REPORT : जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई ग्रामीण विकास अंतर्गत फ्लैगशिप योजना की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

आगर मालवा। जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महात्मा गाधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), एवं निर्माण कार्याे की गहन समीक्षा बैठक में उपस्थित सहायक यंत्री, उपयंत्री व संबंधित शाखा प्रभारियों से की गई। सीईओ जिला पंचायत कौर ने मनरेगा अन्तर्गत प्रगतिरत अमृत सरोवर, कैच-द-रैन, पुष्कर धरोहर जीर्णाेद्धार कार्य, व्यक्तिगत बायोगैस, देवारण्य, वृक्षारोपण एवं विगत वर्षाे के मिट्टी आधारित कार्याे की उपयंत्रीवार समीक्षा कर डेडलाईन निर्धारित कर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कतिपय जगह अच्छी प्रगति वाले सेक्टर की प्रंशासा की गई व मनरेगा अंतर्गत सक्रिय लेबर का शतप्रतिशत आधार सीडिंग व आधार सत्यापन एवं आधार आधारित भुगतान करने के लिए आगाह किया साथ ही मनरेगा श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किये के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में ऐसे आवास जिनकी तृतीय किश्त जारी होने के उपरांत भी आवास पूर्ण नही होने पर ब्लॉक समन्वयक व नामांकित नोडल अधिकारियों से सेक्टरवार समीक्षा की जाकर इस सप्ताह के लक्ष्य पूर्ति हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रगति दैनिक रूप से शाखा प्रभारी को अवगत कराने व समय-सीमा में आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिये जाकर आगामी समीक्षा बैठक में संपणर््ू आवासों की समीक्षा किये जाने से अवगत कराया गया। प्रगतिरत निर्माण कार्याे में मुख्यतः स्वीकृत आंगनवाड़ी केन्द्र, जो सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्याे में से उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करान हेतु सहायक यंत्री व कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यॉत्रिकी सेवा आगर को निर्देश दिये गये। सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा में मुख्यतः प्रगतिरत् सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण की उपयंत्रीवार समीक्षा की गई एवं निर्मित होने वाले सभी स्वच्छता परिसर समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता से किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये। स्वच्छता परिसर पूर्ण होने हेतु नियत डेडलाईन पूर्ण कराने व पंचायत को संचालन हेतु सौपनें के निर्देश दिये गये। जहॉ कार्य अपूर्ण है, उनके तथ्यों सहित विश्लेषण कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अवगत कराने के निर्देशित किया जाकर स्वच्छता कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु शासन निर्देशों के अनुरूप कचरा प्रबंधन हेतु सेग्रेशन शेड निर्माण की उपयंत्रीवार समीक्षा की गई, मनरेगा व 15 वॉ वित्त के अभिसरण से स्वीकृत सेग्रेशन शेड को समय-सीमा पूर्ण कराये जाने हेतु पाबंद किया, बडौद सेक्टर में सेग्रेशन शेड निर्माण की प्रगति पर संतोष जाहिर कर प्रशंसा की गई, व उक्त कार्य समय पर होने पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में पंचायत व जनपद/ जिले की स्वच्छता रैकिंग को बढ़ावा मिल सकने से अवगत कराया गया। सुजलाम अभियान 05 मई से 05 जून 2023 की अवधि में ग्रे-वाटर प्रबंधन हेतु सामुदायिक सोकपिट, व्यक्तिगत सोकपिट, किचन गार्डन जो कि मुख्यतः मनरेगा व 15 वॉ वित्त आयोग निधि की उपलब्ध राशि से किये जाने हेतु पर्याप्त मात्रा में तकनीकी स्वीकृति दी जाकर प्रशासकीय स्वीकृति ग्राम पंचायत एंजेसी से कराये जाकर अभियान अवधि के पूर्ण जियोटेग व एमआईएस किये जाने के निर्देश दिये। बैठक के अंत में पूर्व उपस्थित जिले स्तर के शाखा प्रभारियों, कार्यपालन यंत्री व सहायक यंत्री को उपयंत्री वार उनके प्रभार की पंचायत एवं कार्याे की सूक्ष्म समीक्षा समय-समय पर किये जाने व आगामी जिला स्तर की समीक्षा बैठक में प्रगति व रणनीति के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE