भोपाल। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत भोपाल में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों 3 हजार अधिक आवेदन संतुष्टि के साथ निराकृत कर दिए गए। आवेदन और शिकायतों सभी विभागों द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदकों से चर्चा उपरांत संतुष्टि के साथ ही निराकृत किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों को 68 सेवाओं के संबंध में भी 54 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें से 45 हजार से अधिक को तत्काल स्वीकृत किया गया और 2300 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं।
जनसेवा अभियान में सामान्य प्रशासन विभाग 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 18 हजार 200 से अधिक आवेदनों पर सेवाएं स्वीकृत की गई है। इसमें जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, जन्मतिथि सुधार आदि प्रकार के आवेदन मिले है। आवेदन सहकारिता विभाग में 14 हजार 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 12 हजार 800 से अधिक आवेदनों पर हितलाभ दिए गए हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी आए आवेदनों पर एक सप्ताह में सेवाओं के संबंध में स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जायेंगें।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में गति लाए और 25 मई तक सभी अधिकारी अधिकतम आवेदनों को निराकृत करें। शासन की योजना से कोई भीं पात्र हितग्राही नही छूटना चाहिए। इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों को विभाग कार्यालय में कैंप लगाकर प्रकरणों को संतुष्टि के साथ निराकृत किया जाए। इसके साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों ने 31 मई तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की सेवा का लाभ दिया जाना है इसके लिए फील्ड में भी लगातार सर्वे किया जा रहा है और आवेदक से आवेदन भी लिए जा रहे है जिससे उनको शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा सके।