आगर मालवा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 का जिला मुख्यालय पर 21 मई 2023 रविवार को संपन्न होगी। यह परीक्षा दो पाली मे संपन्न होगी। प्रथम सत्र में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2ः15 बजे से शाम 4ः15 बजे तक का रहेगा। आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 हेतु 02 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। जिसमें मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल आगर में 400 परीक्षार्थी तथा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (दरबार कोठी) आगर में 293 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं परीक्षार्थियों के परीक्षा कक्ष में जाने के पूर्व वीक्षकों द्वारा परिक्षार्थियों की तलाशी लेने की व्यवस्था की जावेगी। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं लेकर प्रवेश न करें। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी पूर्ण गरिमा के साथ महिला अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा ही ली जायेगी। परीक्षा में किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेंडल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढंककर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। ऐसेसरीज जैसे- बालों को बांधने का क्लचर, बक्कल, घडी, हाथ में पहने जाने वाले किसी भी प्रकार के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स, वालेट, टोपी वर्जित रहेगी। सिर, नाक, गला, हाथ-पैर आदि में पहने जाने वाले सभी प्रकार के आभूषण तथा हाथ में धागे, कलावा, रक्षा सूत्र आदि का सूक्ष्मता से परीक्षण कर वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थी के कक्ष में जाने के पूर्व तलाशी ली जायेगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की थ्तपेपदह व्यवस्था के लिए अतिरिक्त दो वीक्षकों (एक महिला एवं एक पुरूष) की अनिवार्य रूप से नियुक्ति रहेगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल, केल्कुलेटर इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री एवं वर्जित वस्तुएं लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नही रहेगी। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों से उक्त सामग्री प्राप्त कर सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जायेगी। आवेदक के पास आयोग द्वारा निर्धारित किये गये फोटो परिचय पत्र में से कोई एक मूल फोटो परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। (केवल आधार कार्ड के लिये मूल प्रति की जगह छायाप्रति भी मान्य की जायेगी। केन्द्राध्यक्ष परीक्षार्थीयों को केन्द्र पर प्रवेश देने से पूर्व परीक्षार्थीयों के हाथों को सही तरीके से सेनेटाइज करवायेंगे। वीक्षक अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाईस एवं मोबाईल नहीं ले जायेंगे एवं प्रारंभ होने से एक घण्टा पूर्व निर्धारित कक्ष में समस्त सामग्री के साथ पहुंचेंगे।
कन्ट्रोल रूम स्थापित-
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 हेतु आयोग निर्देशानुसार कन्ट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक कक्ष क्रमांक-109 में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07362-297624 है। कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधीक्षक एसएस भूरिया रहेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।